कासगंज, जून 22 -- नीले ड्रम में सीमेंट भरकर पति को दफनाने और हनीमून पर पति की हत्या की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हो पाई थी कि प्रेमी की मोहब्बत में एक और महिला ने अपने शादीशुदा जीवन को खत्म कर लिया। प्रेमी के इश्क में महिला ने ऐसा गुनाह कर डाला जिसके बारे में सोच कर ही रूह कांप जाएगी। मामला यूपी के कासगंज स्थित पटियाली कोतवाली क्षेत्र के भरगैन का है। यहां एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी संग मिलकर खुद ही अपने सुहाग को रास्ते से हटा दिया। उसके पति से नौ बच्चे भी हैं। महिला ने पति की हत्या कर दी और शव को फेंककर प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस को जब अधेड़ का शव मिला तो उसके भाई ने शिनाख्त करते हुए भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पटियाली पुलिस के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद में कोतवाली कायमगंज के गांव के उलियापुर निवासी रतीराम पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.