लखनऊ, फरवरी 13 -- कृष्णानगर इलाके में हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आजाद नगर निवासी काकोली मलिक ने अपने ही मकान में रहने वाले किरायेदार परिवार पर बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता कोर्ट की शरण में गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की। काकोली मलिक ने बताया कि वह आजाद नगर, संजय गांधी मार्ग स्थित मकान नंबर-552 में किराए पर रहती हैं। उसी मकान के दूसरे हिस्से में स्नेहा कनौजिया अपनी मां शशि कनौजिया और अन्य परिजनों संग रहती हैं। आरोप है कि स्नेहा और उसका परिवार युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर झूठे मुकदमों में फंसाने और ब्लैकमेल करने का काम करता है। काकोली मलिक का आरोप है कि उनके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.