नोएडा, दिसम्बर 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का खुलासा कर दो सगी बहनों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लाख 90 हजार रुपये नगद बरामद हुए। आरोपियों ने किसान को फंसाकर साढ़े पांच लाख रुपये ठगे थे। पुलिस के मुताबिक खेड़ी भनोता गांव के रहने वाले किसान विकल सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। उधर से एक लड़की बोल रही थी। उसने अपनी फंसाकर प्रेम का इजहार किया। पीड़ित के अनुसार जो लड़की बात कर रही थी, उसकी सहेली बनकर एक अन्य लड़की भी उससे बात करने लगी। दोनों लड़कियों का नाम विनिशा और खुशी है। पीड़ित के अनुसार दोनों ने उनको प्रेम जाल में फंसाया तथा धीरे-धीरे करके ऑनलाइन उनसे अपने खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा ...