रामपुर, फरवरी 7 -- गदरपुर में सामने आए हनी ट्रैप और रंगदारी मामले में पुलिस की विवेचना लगातार आगे बढ़ रही है। ताजा जांच में पुलिस ने आठ और लोगों के नाम शामिल किए हैं। पुलिस का कहना है कि अब तक जुटाए गए साक्ष्यों, कॉल डिटेल और बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका भी स्पष्ट हुई है। 26 जनवरी को गदरपुर पुलिस ने हनी ट्रैप के प्रकरण में जौहर उर्फ महक निवासी चादर बाला बाग मोहल्ला, जिला अस्पताल रामपुर, राबिया निवासी राजद्वारा कोने वाली गली, कोतवाली रामपुर और रोहन निवासी स्वार गेट, मुड़िया नादर बाग को गिरफ्तार किया था। साथ ही घटना में शामिल अन्य नामजद दीपक, राहुल और शिवम उर्फ हैप्पी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद विवेचना कर रहे एसआई मुकेश मिश्रा ने बताया कि केस में आठ और नाम सामने आए है। यह गिरोह सुनियोजित तरीके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.