हल्द्वानी, जून 13 -- नैनीताल जिले में मित्र पुलिस की संवेदनहीनता का एक और मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल बेटी के पिता को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पांच महीने तक थाना-चौकियों में दौड़ाया। हर तरफ से थक हारकर पीड़ित पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।क्या है मामला? जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा निवासी शेर राम ने न्यायालय को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी बेटी आकांक्षा 22 जनवरी को अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रोड पार करते समय एमबीपीजी कॉलेज के पास एक वाहन ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में आकांक्षा गंभीर रूप से घायल गई और उसके दो दांत टूट गए। टक्कर मारकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल अवस्था में बेटी को बेस अस्पताल पहुंचाया। शेर सिंह ने बताया कि हालत बिगड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.