औरैया, जनवरी 16 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरौली शिव के अंतर्गत आने वाला हृदय में पुरवा गांव बदहाल गलियों और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार छह वर्ष पहले गांव में पीने के पानी की टंकी के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य हुआ था। पाइप डालने के लिए गलियों को खोदा गया था परंतु बाद में उनका समुचित पुनर्निर्माण नहीं किया गया। परिणामस्वरूप गांव की अधिकांश गलियों में बड़े गड्ढे बन गए हैं और बरसात के दिनों में पानी भरकर आवागमन ठप हो जाता है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की जनचर्चा में हाकिम सिंह, नीरज, नरेश चंद्र, रामराज, धनपाल सिंह, रघुवर दयाल, आसिफ अली, विमलेश कुमार, जसवंत सिंह, रामविलास आदि का कहना है था कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, दिहाड़ी मजदूरों, दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए रास्ता सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है।...