मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- हथौड़ी, एक संवाददता। थाना क्षेत्र के हरपुर से लापता मो. रेजा के पुत्र मो. असलम (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बागमती नदी पार कर औराई के बेरौना चौर में पहुंचा, जहां एक साथ सभी बैठकर नाश्ता किया। उसके बाद असलम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को चौर में छोड़ दिया। मामले में असलम की मां सरफुन खातून ने बुधवार को हथौड़ी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें राजा कुमार को आरोपित किया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुत्र को औराई जाने की बात कहकर राजा अपने साथ ले गया था। वहां चौर में अन्य दोस्तों के साथ मिलकर असलम की हत्या कर दी गई। थानेदार विक्की कुमार ने बताया कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.