मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- हथौड़ी। मधेपुरा पंचायत के सोहिजन निवासी व्यवसायी सुनील झा से मंगलवार को दो लाख रंगदारी मांगी गई है। सोहिजन मध्य विद्यालय की दीवार पर मार्कर से दो लाख रंगदारी की बात लिखी थी और पर्चा भी गिरा था। पर्चा में जान से मारने की धमकी की भी बात लिखी हुई है। व्यवसायी सहित उनका परिवार में दहशत है। सुनील झा जेसीबी एवं ट्रैक्टर ट्रॉली किराए पर देते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। थानेदार देवेंद्र चौधरी ने बताया कि व्यवसायी को आवेदन देने के लिए कहा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.