सीवान, जनवरी 29 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव में महा के साथ मारपीट करने के मामले में पटीदार के ही छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में महिला रीना देवी नेआवदन देकर बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं और वो अपने 7 वर्षीय लड़के के साथ घर ही रहती हैं। अक्सर उनके जेठ और जेठानी उनसे गली गलौज व मारपीट करते रहते हैं। 17 फरवरी को भी महिला के साथ बालू के लिए पैसा देने के विवाद को लेकर सभी लोगों ने महिला के साथ मारपीट की जिस से महिला घायल हो गई। महिला का इलाज हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जिसके बाद महिला के दिए गए आवेदन पर हुसैनगंज थाने में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...