मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र की मधेपुरा पंचायत के वार्ड 6 के धनहा टोला में पुलिस ने शनिवार की देर रात छापेमारी कर विकास कुमार एवं हरिओम कुमार को गिरफ्तार किया है। थानेदार देवेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपितों पर मारपीट मामले का केस दर्ज था। दोनों फरार चल रहे थे। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...