हापुड़, दिसम्बर 10 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के आनंद विहार में रहने वाले एक युवक का उसके पड़ोसी से काफी पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह युवक अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोसी अपने पूरे परिवार के साथ मौके पर आ गया और उस पर हथौड़े से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने आरोपी पड़ाेसी के खिलाफ तहरीर दी है। आनंद विहार के एल ब्लॉक में रहने वाले मयंक यादव ने बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी पड़ोसी अपने पूरे परिवार के साथ मौके पर आ गया। आरोपी ने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर पड़ोसी और उसका पूरा परिवार उस पर टूट पड़ा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पड़ोसी अपने घर स...