गोपालगंज, दिसम्बर 16 -- हथुआ, एक संवाददाता दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन 19 दिसंबर को हथुआ के बरवा कपरपुरा खेल मैदान में आयोजित होगा। इस मेले के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। साक्षर से उच्च कक्षा तक के 18 से 35 उम्र सीमा के आवेदकों को नियोक्ता कंपनी आवश्यकता अनुसार बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में नियुक्त कर सकती है। मेले का आयोजन जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई हथुआ द्वारा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...