गोपालगंज, फरवरी 23 -- हथुआ,एक संवाददाता मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन उत्साह से लवरेज परीक्षार्थी विदा हुए। सोमवार को परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षार्थियों ने अपना बोरिया बिस्तर समेटा और परीक्षा से जुड़ी खट्टी मीठी यादों को लेकर अपने-अपने घर की तरफ कूच कर गए। सभी खुश थे कि पेपर अच्छे हुए और अब घर जाने की बारी है। परीक्षार्थियों के कोलाहल से कस्बाई शहर हथुआ गूंज उठा। कोई चिल्ला रहा था तो कोई बस की छत पर बैठकर अलग-अलग तरीके की आवाजें निकाल रहा था। अनुमंडल मुख्यालय हथुआ में जिले के दूर दराज के प्रखंडों से आकर परीक्षार्थी 17 फरवरी से अपना डेरा डाले हुए थे। कई परीक्षार्थी स्थानीय लोगों से भी काफी हिल मिल गए थे। परीक्षा के साथ-साथ बच्चों ने खूब मस्ती भी की। हथुआ के ऐतिहासिक स्थलों पर सेल्फी ली,रील्स बनाएं। साथ ही स्थानीय बाजार से खरीदारी भी की। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.