गोपालगंज, जुलाई 21 -- हथुआ,एक संवाददाता हथुआ नगर के गांधी आश्रम में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिककर्ता के रूप में उपस्थित उत्तर बिहार के सह किसान कार्य प्रमुख रजनीश सुधाकर ने गुरुपूजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन का प्रतीक भगवा ध्वज ही गुरू है। जिससे प्रेरणा लेकर स्वयं सेवक तन,मन के साथ धन भी समर्पित करते है। उन्होंने कहा कि संघ 1925 से व्यक्ति निर्माण व समाज निर्माण का कार्य अनवरत कर रहा है। स्थापना काल के आरंभ से ही संघ कार्य की आर्थिक व्यवस्था को स्वयंसेवकों ने आधार दिया है। प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वयंसेवक भगवा ध्वज के समक्ष वर्ष में एक बार धन का समर्पण करते हैं। जिससे संघ कार्य को गति मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.