गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- हथुआ,एक संवाददाता प्रथम राष्ट्रपति देशरल्न डॉ. राजेन्द्रप्रसाद की 141 वीं जयंती बुधवार को डॉ.राजेंद्र प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में मनाई गयी। इसी स्कूल में राजेंद्र बाबू की प्रारंभिक शिक्षा हुई थी।शिक्षकों व बच्चों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लोगो ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रभारी प्रधानाध्यापक अमानुल्लाह सिद्दीकी ने देशरत्न श्री प्रसाद को असाधारण व्यक्ति बताते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आहवान किया। मौके अमानुल्लाह सिद्दीकी,दीपक कुमार तिवारी,रत्नाकर कुमार राय,अजय कुमार गिरि,भारत कुमार लाल,अमित कुमार प्रसाद,तारिक वसीम,अनिता कुमारी चौधरी,रमेश यादव,हिना कौशर,प्रगति कुमारी,अर्चना सुप्रभा,कुमारी अंजू,सोनम कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...