गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- हथुआ,एक संवाददाता स्थानीय थाने के नगर पंचायत क्षेत्र मुंडेरा में स्मार्ट मीटर लगाने गए बिजली कर्मी के साथ मारपीट की गयी। बीच बचाव करने गए हथुआ न्यू के जेई राकेश कुमार के साथ भी मारपीट कर उनका मोबाइल छीन लिया गया। साथ ही मोबाइल से कई महत्वपूर्ण कागजात एवं घटना की वीडियो को डिलीट कर दिया गया। सूचना पर पहुंची हथुआ पुलिस ने आरोपी जीशान अहमद को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को मुंडेरा गांव में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था। आरोपी के दरवाजे पर मीटर लगाने जब कर्मी गए तो उसने मना कर दिया गया। कर्मियों ने मीटर नहीं लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने की बात कहीञ जिससे आरोपी नाराज हो गया और कर्मियों से उलझ गया। जिसमें बिजली कर्मी धर्मेन्द्र पांडेय, विजय सिंह,अडानी ग्रुप के रंजन शर्मा, संजय सिंह के साथ ह...