गोपालगंज, जनवरी 31 -- हथुआ।थाने के मिर्जापुर गांव में मारपीट को लेकर शनिवार को पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी कैलाश प्रसाद की पत्नी शोभा देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें शोभा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके भाई दिनेश प्रसाद मिर्जापुर बाजार से सब्जी खरीद कर लौट रहे थे तो पांच लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसमें पीड़ित के नाक की नाक और हाथ की हड्डी टूट गई। प्राथमिकी में राजकुमार,सुनीता देवी,जितेंद्र प्रसाद,राहुल कुमार एवं रोहित कुमार को नामजद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...