गोपालगंज, फरवरी 20 -- हथुआ,एक संवाददाता प्रखंड के जैनन गांव में श्री महा रुद्र शतचंडी एवं प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के पहले दिन शनिवार को व्यासपीठ से अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज संगीतमय कथा का रसपान श्रद्धालुओं को करायेंगे। नवदिवसीय महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यज्ञ का प्रारंभ 21 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगा,जो एक मार्च को हवन के साथ समाप्त होगा। यज्ञ में प्रतिदिन श्रीकृष्ण लीला,प्रवचन व राम कथा का आयोजन किया जाएगा। यज्ञाचार्य बीएचयू के प्रोफेसर डॉ.शैलेश जी त्रिपाठी की उपस्थिति में कथावाचक श्री कुलदीप जी महाराज 22 फरवरी से प्रतिदिन कथा पाठ करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...