गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- हथुआ,एक संवाददाता हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ दक्षिण टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार को हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष के मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपने पड़ोसियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वहीं दूसरे पक्ष की मीना खातून ने मारपीट और छीनझपट का आरोप लगाते हुए मोहम्मद इमामुद्दीन,निजामुद्दीन और अजीत कुमार बैठा के खिलाफ शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...