गोपालगंज, जनवरी 13 -- हथुआ। गोपेश्वर महाविद्यालय परिवार के द्वारा महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि सहायक अध्यापक डॉ. शंभू प्रसाद गुप्ता निधन पर शोक सभा का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के योग्य और कर्मठ शिक्षक के आकस्मिक निधन से कॉलेज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके आकस्मिक निधन से महाविद्यालय परिवार,अभाविप हथुआ इकाई के साथ सभी छात्र-छात्राएं इस दुख की घड़ी में मर्माहत हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए महाविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मियों,छात्रों एवं अभाविप के द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...