गोपालगंज, जनवरी 7 -- हथुआ,एक संवाददाता प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतई के दसवीं की छात्रा अंगूरी कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित सुपर-50 आईआईटी जेईई एंड नीट परीक्षा में सारण प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके बाद उनका चयन बीएसईबी सुपर-50 योजना के अंतर्गत जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए किया गया है। चयन के बाद अंगूरी की आवासीय सुविधा,भोजन और सम्पूर्ण पढ़़ाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। विद्यालय के गणित शिक्षक शशिभूषण ने बताया कि गांव के संजय कुमार साह की चार बेटियों में एक मेधावी बेटी अंगूरी ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन एवं पूर्ण मनोयोग से सफलता के लिए प्रयत्न किया जाए तो ग्रामीण परिवेश में भी रहकर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...