गोपालगंज, फरवरी 21 -- उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज शहर के इस्लामिया उर्दू हाई स्कूल के समीप स्थित सरकारी जमीन पर हथुआ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के निर्माण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन के साथ जिला जज ने स्थल का निरीक्षण किया। जिला जज गीता गुप्ता ने एडीएम राजेश्वरी पांडेय के साथ पहुंचकर न्यायालय निर्माण के लिए लंबित जमीन चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने के उद्देश्य से स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन, एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता तथा उचकागांव सीओ विकेश कुमार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सीओ विकेश कुमार ने बताया कि लगभग आठ एकड़ 30 डिसमिल सरकारी जमीन में से होकर मीरगंज बाईपास सड़क गुजरने वाली है, जिसके लिए लगभग एक एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। इसके बावजूद भी शेष लगभग सात एकड़ 30 डिसमिल जमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.