सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- पुरनहिया। हथिया नक्षत्र की वारिश ने तेज हवा के साथ शनिवार को पूरे क्षेत्र मे कहर बरपाया है।सुवह से शुरू हुई वर्षा पूरे दिन बादलों के गर्जना के साथ जमकर बरसती रही।तेज हवा की वजह से पेड़ पोधे उखड़ गये।रोप किया गया धान और गन्ने की फसलें जमींदोज हो गयी है।किसानों के सपने धुमिल होता नजर आने लगा है।तेज पूर्वा हवा के झोकों से कई कच्चे और फूस निर्मित झोपड़ी गिर गयी है। हथिया नक्षत्र की वारिश ने आफत खड़ा कर दी है।आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है।सड़कों पर पानी बहने से आवागमन मे मुश्किलें होने लगी है।तेज हवा और लगातार हो रही वर्षा से बिजली भी गुल रही जिससे परेशानियां भी बढती दिखी। लोग हलकान दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...