मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बोचहां और हथौड़ी थाना इलाके में पांच साल पहले चरस और हथियार के साथ गिरफ्तार हुए सात आरोपितों को सोमवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट में दोष साबित हो गया। दोनों थाना के अलग-अलग केस में दोषी पाए गए शातिरों को मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी। इसके लिए विशेष न्यायाधीश नरेंद्रपाल सिंह ने तिथि निर्धारित की है। बोचहां के तत्कालीन थानेदार राजेश रंजन ने तीन दिसंबर 2020 की शाम को दरभंगा फोरलेन के मुरादपुर ओवरब्रिज पर कार सवार पांच हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा था। इसमें सनाठी निवासी राजा कुमार, छोटू सहनी, ललन कुमार, फूलो सहनी और अहियापुर के खालिकपुर निवासी हेमंत कुमार शामिल थे। राजा, छोटू और हेमंत के पास से तीन देसी पिस्तौल व तीन कारतूस भी जब्त किए गए थे। कार से 10 किलो गांजा और एक किलो चरस भी जब्त हुआ था। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.