मधेपुरा, फरवरी 19 -- चौसा, निज संवाददाता।‌अपराध नियंत्रण करने व होली और रमजान त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक भटगामा का रहने वाला बताया जा रहा है। ‌पुलिस ने गिरफ्तार युवक के साथ देसी कट्टा व जिंदा कारतूस और खोखा तथा भारी मात्रा में गांजा और स्मैक पाउडर तथा मोबाइल व डिजिटल तराजू व कफ सिरफ भी बरामद किया है। छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, दरोगा राज किशोर कुमार, धनंजय कुमार सिंह सहित थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल थे।‌ थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी होली और रमजान त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने व अपराध नियंत्रण करने के लिए विषय वाहन चेकिंग के साथ-साथ गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान ...