एटा, दिसम्बर 13 -- थाना राजा का रामपुर के गांव रामनगर निवासी दुर्गापाल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। तमंचा की बट से हमला भी किया। आरोप लगाया है कि चेन भी लूट ले गए। चीख की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। हमले में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए है। इन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। अलीगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...