औरंगाबाद, मार्च 25 -- इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा लहरा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें भलुआड़ी कला गांव के विक्की कुमार और नीतीश कुमार का नाम शामिल है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक युवक को हथियार लहराते देखा गया था। जब इसकी छानबीन की गई तो पता लगा कि जिस आईडी से वीडियो अपलोड किया गया है, वह भलुआड़ी कला गांव के विक्की की है। इस आधार पर पुलिस पदाधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व में उसके घर छापेमारी कराई गई। पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो हथियार लहराने वाला युवक विक्की सामने खड़ा मिला। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी ही आईडी है। पुलिस ने जब उससे हथियार के बारे में पूछा तो उसने पहले तो आनाकानी की, पर जब पुलिस थोड़ी सख्त हुई तब उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर दिख रहा हथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.