भागलपुर, मार्च 26 -- प्रखंड अंतर्गत बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी मोहम्मद सलीकउद्दीन के पुत्र मोहम्मद साहिल को सोशल मीडिया पर कट्टा लहराना भारी पड़ गया। सोमवार को वायरल फोटो बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर के संज्ञान में भी आया। जिसके बाद वे पुलिस बलों के साथ मामले के सत्यापन के लिए बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 पहुंचे। जहां पुलिस को देखकर मोहम्मद साहिल भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। एसआई मनीष कुमार के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.