मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर-करजा मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर कार सवार चार बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर पीआरएस की बाइक लूट लिया। वारदात के बाद बाइक व कार लेकर करजा की तरफ फरार हो गए। मामले को लेकर साहेबगंज थाने के प्रतापपट्टी निवासी पीआरएस अनिल कुमार ने जैतपुर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सरैया प्रखंड की रामपुर विश्वनाथ पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। बताया कि सोमवार की दोपहर मुजफ्फरपुर से रामपुर विश्वनाथ जाने के दौरान विशम्भरपुर में कार सवार ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। उसके बाद कार से उतरे चार बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर बाइक लूट लिया। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...