गुमला, मई 12 -- चैनपुर। जिले के चैनपुर प्रखंड में बकरी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटना छिछवानी पंचायत के लंगड़ा मोड़ की है। जहां शनिवार रात लगभग 8.30 बजे हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने कहरू ग्वाल के घर में घुस कर खुद को नक्सली संगठन का बताकर छह बकरियां चोरी कर ली।चैनपुर क्षेत्र में बकरी चोरी की घटनाएं अब आम हो गई हैं,लेकिन पुलिस किसी भी मामले का समाधान नहीं कर पाई है। इससे चोरों का मनोबल और बढ़ गया है,और अब वे हथियार दिखाकर घरों से बकरियां ले जा रहे हैं। हाल ही में रामपुर पंचायत के बैरटोली गांव से पांच बकरियां चोरी हुई थीं। इससे पहले छतरपुर में 12 बकरियों की चोरी हुई थी,लेकिन पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.