मोतिहारी, सितम्बर 19 -- हरसिद्धि, निज संवाददाता। मुरारपुर के पूर्व मुखिया अरविन्द सिंह के घर छापेमारी मे बरामद हथियार मामले में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की है। जिसमें पूर्व मुखिया अरविन्द सिंह व उनके पुत्र सिद्धार्थ कुमार को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने स्वलिखित व्यान पर दर्ज एफ आई आर मे कहा है कि उन्हें 15 सितंबर को सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए फोटो मिला। जो मुरारपुर के अरविन्द सिंह व उनके पुत्र सिद्धार्थ का था। वरीय अधिकारी को सुचना देकर गठित टीम द्वारा छापेमारी की गयी। जिसमे रात मे उनके घर से एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक दोनाली बन्दुक, दो एयरगन, करीब 50 कारतूस बरामद हुआ था। पूर्व मुखिया ने बरामद पिस्टल का लाइसेंस दिया। वही बरामद दोनाली बन्दुक का भी लाइसेंस दिया है, जो उनके मृत पिता रामबाहादुर सिंह के न...