खगडि़या, अप्रैल 18 -- गोगरी। एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल महेशखूंट के समीप बुधवार की रात्रि में बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की। लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशो ने उसके एवं गला के पास पिस्टल सटाकर जान मारने की धमकी दी। तब भयभीत होकर चुप हो गया। पीड़ित बाइक सवार यात्री चौथम के रहने वाले सुनील सिंह के पुत्र दीपक ने गुरुवार को बताया कि वे जमालपुर की ओर से रात्रि के लगभग नौ बजे बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वे डीएवी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को रोकी। रोककर लूटपाट करने लगे तो विरोध करने पर दो बदमाश युवक ने अपने-अपने पास से पिस्टल निकाल कर माथे एवं गला में सटा दिया। बदमाशो के डर से चुप होने पर उनके पास से एक मोबाइल, गले से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.