मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हथियार सप्लायर व तस्कर अभिषेक कुमार उर्फ बाहुबली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने शनिवार की देर रात शेखपुर मोहल्ले में घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस टीम खाली हाथ लौटी, हालांकि इस छापेमारी में पुलिस को सूचना मिली कि बाहुबली नेपाल में छिपकर रह रहा है। बताया गया कि बाहुबली बड़ा हथियार तस्कर गिरोह से जुड़ा है। अंतर राज्यीय हथियार सप्लायर लॉरेंस बिशनोई गैंग के शातिरों से बाहुबली के जुड़ाव की पुलिस को आशंका है। यह शूटर को भाड़े पर हथियार मुहैया कराता है। गरहां थाने की पुलिस ने गायघाट में एक मुखिया प्रत्याशी की हत्या के लिए निकले बाइक सवार दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। उसके पास से विदेशी ब्रांड की पिस्टल जब्त की गई थी। शूटर को ये पिस्टल अभिषेक उर्फ बाहुबली ने ही मुहैया कराई थी। इसको लेकर एफ...