सहरसा, फरवरी 17 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियापुर थाना क्षेत्र के नेहरू मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या 24 में रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके में संभावित आपराधिक घटना की आशंका टल गई। सोमवार को बख्तियापुर थाना में मीडिया से बातचीत करते हुए एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार को थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में कहा गया था कि नेहरू मोहल्ला में रितेश कुमार की दुकान पर एक युवक हथियार लेकर बैठा है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने गश्ती दल में शामिल दारोगा स्वीटी कुमारी को छापेमारी का निर्देश दिया। ...