नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली,व. सं.। नंद नगरी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान हथियार लेकर घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी 35 वर्षीय जाकिर के पास से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 11 जनवरी की शाम एसएचओ आनंद यादव टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सर्विस रोड पर बस डिपो के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली, तो हथियार बरामद हुआ। आरोपी पर पहले से सात मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...