मुंगेर, फरवरी 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में एक ओर जहां चोरी, छिनतई और लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है, वहीं युवा-युवतियों का अपहरण का भी मामलों में इजाफा होने लगा है। मंगलवार की रात करीब 8 बजे ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में नया टोला केशोपुर (जहांगीरा) में चार बाइक सवार बदमाशों ने दो नाबालिग युवकों ने ना सिर्फ जबरन उठा लिया, बल्कि पीड़ित परिजनों से फिरौती की मांग कर डाली। दूसरे दिन पीड़ितों ने फिरौती देकर अपने बच्चों को अपरहणकार्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। घटना की सूचना मिलते एसएचओ वीरभद्र सिंह की टीम घटना स्थल की जांच करने सहित सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की शिनाख्त करने में जुट गयी है। पीड़ित परिजनों ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। अपहरणकर्ताओं का शिकार हुए नया टोला केशोपुर निवासी सह नगर परिषद जमालपुर ...