रांची, अगस्त 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग वैष्णो देवी कॉलोनी में अपराधियों ने हथियार दिखाकर युवकों से मोबाइल पर पैसे लूटकर फरार हो गए। घटना मंगलवार की है। पुंदाग पुलिस ने एक लुटेरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मो फैज उर्फ साहिल है। इस मामले में इदगाह टोली निवासी सदमान ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सदमान ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों अरसी अली और अदन अजमेरी के साथ पुंदाग माता वैष्णो देवी कॉलोनी मंगलवार को गए थे। इसी दौरान तीन अपराधी पहुंचे। उन्हें पकड़ लिया। हथियार का भय दिखाकर उनसे दस हजार रुपए और दो मोबाइल लूटकर भागने लगे। शोर मचाने के बाद अन्य लोग जमा हुए। भाग रहे एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी फैज ने अपने साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.