भागलपुर, मई 17 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की रात दो बजे हथियार के बल पर एक नाबालिग लड़की भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता ने लिखित शिकायत थाना से की है। पिता ने बताया कि रात दो बजे शौच के लिए छत से उतरा तो देखा कि एक लड़का हथियार लेकर कमरे से निकल रहा है। मैंने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसका दो मोबाइल, घड़ी, चप्पल, गमछा छूट गया। वह हथियार दिखाकर लड़की को लेकर भाग गया। उसके साथ दो और लड़के थे। छूटे सामान को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.