आरा, जनवरी 4 -- शाहपुर। करनामेपुर थाना क्षेत्र में हथियार प्रदर्शन करने का आरोपी को करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र में हथियार प्रदर्शन करने को ले वीडियो वायरल होने के बाद करनामेपुर थानाध्यक्ष ने जांचोपरांत मामला दर्ज किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कांड के अभियुक्त गंगा सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह सोनबरसा के सुदर्शन यादव का पुत्र बताया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...