सीवान, दिसम्बर 16 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति से हथियार के बल पर तीन अपराधकर्मियों द्वारा मोटरसाइकिल छीन लेने का मामला सामने आया है। छपिया बुजुर्ग निवासी अजीत कुमार कुशवाहा ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि 14 दिसंबर रविवार के दिन सुबह अपने घर से बिंदवल रसूलपुर मछली लेने निकले थे। तभी महुवल बाजार की तरफ से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अपनी बाइक सामने खड़ी कर दी। उनमें से एक ने कट्टा निकालकर पीड़ित पर तान दिया व दूसरे ने उन्हें धक्का देकर मोटरसाइकिल से गिरा दिया। फिर उनकी बाइक लेकर तीनों अपराधी छपिया बाजार की तरफ भाग निकले। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि तीनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है साथ ही तीनों ने जैकेट पहन रखी थी। तीनों ही अपराधी दुबले पतले थे। पुलिस ...