अररिया, दिसम्बर 12 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। गुरुवार देर शाम नरपतगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड तीन व चार के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से 63 हजार 790 रुपए लूट लिए। माइक्रोफाइनेंस के पीड़ित कर्मी ने नरपतगंज थाना को घटना की सूचना दी गई। नरपतगंज थाना में दिए आवेदन में सहरसा जिले के नवहट्टा निवासी रवि शंकर कुमार पिता हरे रामदास ने बताया कि वे एसएमएफजी इंडिया लिमिटेड कंपनी फारबिसगंज में कार्यरत हैं। गुरुवार देर शाम फतेहपुर भंडारी टोला से ग्रुप का पैसा वसूली कर वापस बाइक से फारबिसगंज लौट रहे थे। इसी बीच फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 व 4 के बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर 63 हजार 790 रुपए लूट की घटना को अंजाम देकर बाइक की चाबी लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मा...