बोकारो, फरवरी 2 -- बोकारो में चास मुफस्सिल पुलिस ने बिहार में रंगदारी की साजिश के आरोप में दरोगा के बेटे समेत तीन को धरा है। ये तीनों बांधडीह रेलवे साइडिंग में सिविल वर्क कर रही बिहार के बेगूसराय की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी वसूली के लिए फायरिंग की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार अपराधी बंगाल नंबर की एक्सयूवी-500 गाड़ी से इलाके में पहुंचे थे। पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, एक सैटेलाइट डोंगल और धमकी भरा पर्चा भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रजनीश राज उर्फ रजनीश शर्मा उर्फ शुक्ला, सलमान अहमद खान और मोहम्मद सैफुद्दीन के रूप में हुई है। तीनों क्रमशः झारखंड के पलामू, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बिहार के मुजफ्फरपुर के मूल निवासी हैं, जो वर्तमान में ठिकाना बदल-बदल कर एक संगठित आपराधिक गिरोह का संचालन कर रहे थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.