भागलपुर, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र के लैलख गांव से कट्टा, मास्केट, नगदी, 62 राउंड गोली और शराब के साथ गिरफ्तार महिला को पुलिस ने रविवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में सबौर थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि महिला को कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार की शाम पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था। वहीं अन्य आरोपी भागने में सफल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...