मुजफ्फरपुर, मई 29 -- बंदरा। पीयर थाना परिसर में गुरुवार को हथियार और लाइसेंस का सत्यापन किया गया। थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि क्षेत्र में 12 शस्त्र धारक है, जिसमें से दस शस्त्र धारकों का सत्यापन किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक जो शस्त्रधारी सत्यापन नहीं कराएंगे, उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इधर, पुलिस ने एक लाल वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बंदरा का धर्मेंद्र सहनी करीब 20 साल से फरार चल रहा था। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...