रांची, नवम्बर 14 -- रांची। एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में शुक्रवार को गैंगेस्टर अमन साव गिरोह के सदस्य हथियार आपूर्तिकर्ता विकास आनंद की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों की पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत अपना सुरक्षित आदेश 25 नवंबर को सुनाएगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे 30 अगस्त 2021 को महाराष्ट्र के जलगांव थाना क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी पार्क के पास से 20 पिस्टल और 50 गोली के साथ गिरफ्तार किया था, तब से जेल में बंद है। उस पर मध्यप्रदेश के हथियार तस्करों से व्हाट्सऐप पर हथियार की खरीद-बिक्री के लिए सौदा तय करने और गैंगस्टर को सहयोग करने का आरोप है। उसने एक नवंबर को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.