मेरठ, फरवरी 4 -- मेरठ स्वाट टीम और लोहियानगर पुलिस ने ऑनडिमांड हथियार बनाने वाले गिरोह की धरपकड़ करते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। सात पिस्टल, 101 मैगजीन, खराद मशीन और ड्रिल मशीन समेत काफी सामान बरामद किया है। आरोपी अलग-अलग जगह से सामान खरीदकर पिस्टल बनाते थे ताकि किसी को शक न हो। इस गिरोह को पांच अक्टूबर 2024 को भी पकड़ा गया था और आरोपी रिहान को चार साथियों के साथ जेल भेजा गया था। पुलिस लाइन में एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि लोहियानगर स्थित मोहल्ला ताज गार्डन स्थित इरफान मलिक के गोदाम पर हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। सूचना पर देररात पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा और दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को मौके पर काफी हथियार और सामान बरामद हुआ। गोदाम से खराद मशीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.