देवघर, दिसम्बर 13 -- देवीपुर। जितजोरी पंचायत अंतर्गत मझलाडीह मैदान में जितजोरी पंचायत स्तरीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैदान में खेल के प्रति उत्साह देखा गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने किया। समिति की ओर से आयोजक सचिन कुमार दास व सागर कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी 196 पंचायतों में सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत स्तर से चयनित खिलाड़ी प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जहां से चयनित खिलाड़ियों को जनवरी में देवघर कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। जिला स्त...