रुडकी, अक्टूबर 8 -- हरजौली जट्ट के जंगल में ग्रामीणों को खेतों के आसपास एक अज्ञात हथियारबंद बदमाश घूमता नजर आया। बदमाश ने जंगल में मौजूद ग्रामीणों को रोका और अपने मोबाइल फोन पर हरजौली जट गांव निवासी रामा उर्फ रामपाल की फोटो दिखाते हुए पूछा, यह व्यक्ति कहां मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने उसे नहीं देखा लेकिन बदमाश ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। बदमाश ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि वे इसकी जानकारी किसी को न दें वरना परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पीड़ित को दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण को धमकी देने वाले बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.