मोतिहारी, फरवरी 15 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऐतिहासिक गांधी मैदान में 07 व 08 मार्च को आर्मी व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नो योर आर्मी मेला यानि अपनी सेना को जानो मेला का आयोजन होगा। इस मेला का उद्देश्य भारतीय सेना की ताकत, तकनीकी प्रगति व वीरता को उजागर करना है। शुक्रवार को आर्मी के शीर्ष अधिकारी ब्रिगेडियर, कर्नल , डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ स्थल निरीक्षण कर मेले में आने वाले इक्विपमेंट व आर्मी की ठहराव के संबंध में विमर्श किया गया। मेले में आर्मी इक्विपमेंट जैसे टैंक, बड़े गन आदि की प्रदर्शनी लगाई जाएगी व एडवेंचरस डिस्प्ले किया जाएगा। घातक हथियारों की प्रदर्शनी जनता के सामने होगी। प्रदर्शनी में हथियार, बंदूक व लांचर होंगे। आजादी के समय जिन हथियारों का इस्तेमाल सेना करती थी उसे भी प्रदर्शनी में दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.