अलीगढ़, अगस्त 20 -- जट्टारी। टप्पल क्षेत्र स्थित यमुना में मंगलवार को पानी छोड़े जाने पर यमुना का जलस्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन की लगातार नजर बनाये हुए है व आपातकालीन के लिए राहत व बचाव के लिए कार्य जारी। अरुण चौधरी लेखपाल के अनुसार यमुना का जलस्तर टप्पल क्षेत्र में बीते दिनों की अपेक्षा मंगलवार को हथिनी कुण्ड बैराज से करीब 178000 क्यूसेक पानी धीमे-धीमे छोड़े जाने पर यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीणों से लगातार सम्पर्क जारी है व प्रशासन भी अपनी नजर बनाये हुए है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ संभावित गांव के लोगों के लिए कैंप की व्यवस्था व सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.